छात्र ने किया आत्महत्या प्रयास
वर्द्धमान : शहर के एमबीसी इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनिय¨रग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज छात्रावास में शुक
वर्द्धमान : शहर के एमबीसी इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनिय¨रग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज छात्रावास में शुक्रवार कौस्तभ तोष नामक एक छात्र ने मानसिक तनाव में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रों ने उसे गंभीर हालत में वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना के लिए कॉलेज के प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने आंदोलन भी शुरू कर दिया एवं प्राचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की। प्राचार्य ने आरोप को गलत बताया है। कौस्तभ पश्चिम मेदिनीपुर जिले के राजनगर थानांतर्गत दासपुर का निवासी है।
उसके साथी अजय घेष, संजीव सरकार एवं तृकां छात्र परिषद के ¨पकू क्षेत्रपाल ने कहा कि दुर्गापूजा की छुट्टी के दौरान प्राचार्य असीत मन्ना ने शाम के समय एक नोटिस में छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया था। अचानक इस निर्देश पर कौस्तभ ने घर दूर होने के कारण समय मांगा था। अन्यथा उसे स्टेशन पर रात गुजारना पड़ेगा। उसके इस आवेदन को प्राचार्य ने अस्वीकार कर दिया था एवं उसकी ¨जदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। उसी समय से प्राचार्य विभिन्न समय पर कौस्तभ पर अत्चाचार करते थे। गुरूवार को को प्राचार्य ने कौस्तभ को छात्रावास से निकालने के लिए बैठक किया था। जिसके बाद से कौस्तभ परेशान था। जिसके बाद वह आत्महत्या का कोशिश किया। सूचना मिलने पर कौस्तभ की मां स्वर्णलता तोष भी वर्द्धमान पहुंची एवं प्राचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि प्राचार्य ने मानसिक अत्याचार की शिकायत को मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अन्य कारणों से वह आत्महत्याह का रास्ता अपनाया है।