गोदाम से 50 बोरा चावल की चोरी
करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय करौं बालक के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों
करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय करौं बालक के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 50 बोरा चावल की चोरी कर ली। घटना के संबंध में गोदाम प्रभारी जीतेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 4 बजे तक शिक्षकों के बीच चावल का वितरण किया गया। इसके बाद गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार को जब चावल वितरण करने आया तो गोदाम का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो वहां से 50 बोरा चावल गायब था। जिसके बाद घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की सारी जानकारी ली, तथा घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीधर सोरेन एवं गोदाम प्रभारी से आवश्यक पूछताछ भी किया। जानकारी हो कि विद्यालय के तीन कमरे का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जाता था।