गुरु की कृपा से ही मिलता ज्ञान
दुर्गापुर : दुर्गापुर पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के ओर से पंचमुखी बालाजी धाम के छठवें स्
दुर्गापुर : दुर्गापुर पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के ओर से पंचमुखी बालाजी धाम के छठवें स्थापना दिवस पर श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ है। गुरुवार संध्या सती प्रसंग पर प्रवचन हुआ। वृंदावन से आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी, बाल बिदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी ने प्रवचन दिया। शीघ्रता त्रिपाठी ने कहा कि गुरु की कृपा से ज्ञान मिलता है। भगवान भोलेनाथ ने ही सृष्टि की रचना की है। इस कारण हमें उन्हें गुरू बनाना चाहिए। हर जीव में पांच तत्व है। जो भगवान भोले का स्वरूप है। गुरू भगवान से श्रेष्ठ होता है। हमें दुनिया के सपने में नहीं जीना चाहिए। ओम नम: शिवाय के मंत्रोच्चार से वे खुश होते है एवं अपनी कृपा बरसाते है। अध्यक्ष सूरज केस, सचिव राकेश भट्टड़, अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश ¨सह, सुशील जैन, अनिल ¨सह, राम नरेश यादव, रामायण यादव, अपून कुमार यादव, सोनू शुक्ला, विश्वजीत कुमार, विकास महतो, रंजन यादव आदि मौजूद थे।