गणित में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से सेमीनार
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी कांफ्रेस हाल में शुक्रवार को गणित विभाग की ओ
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी कांफ्रेस हाल में शुक्रवार को गणित विभाग की ओर से छात्रों के बीच गणित संकाय में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया। झारखंड मैथमेटिकल सोसाइटी के सचिव प्रो. केसी प्रसाद ने सेमिनार के उद्देश्यों पर कहा कि गणित को लेकर छात्रों में अभिरुचि पैदा करना ही लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को साधने के लिए वे दुमका के अलावा संताल परगना के विभिन्न जिलों में भी भ्रमण करेंगे।
इस मौके पर कई शिक्षाविद व शोधार्थी छात्रों ने अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन गोराई, डॉ. नवीन कुमार ¨सह, डॉ. आरके दास, प्रो. मनोज कुमार ¨सह समेत विभिन्न कॉलेजों से आए व्याख्याता व छात्र मौजूद थे।