राम मंदिर कभी चुनावी मुद्रदा नहीं रहा : सहनवाज हुसैन
आसनसोल : भाजपा के लिए राममंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। भाजपा का मुद्दा हमेशा से विकास रहा है। रा
आसनसोल : भाजपा के लिए राममंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। भाजपा का मुद्दा हमेशा से विकास रहा है। राम मंदिर का मुद्दा न्यायालय में है, न्यायालय ही अब इस पर फैसला लेगी। इस पर अभी कुछ कहना उचित नहीं है। आरएसएस और विश्व ¨हदू परिषद द्वारा राम मंदिर के लिए कानून बनाये जाने की मांग पर कहा कि देश का नागरिक होने के नाते बातचीत और मांग तो सभी का अधिकार है, उस पर विचार करना चाहिए। लोकतंत्र में लोग मांग करते है, सारी परिस्थितियां देखकर निर्णय होता है। राम मंदिर पर निर्णय लेना सरकार और न्यायालय का अधिकार है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को आसनसोल में पत्रकारों से कही। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी इस मुद्दा बनाने का कार्य कर रहे। वहीं भाजपा 2022 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयास में लगी है। घर-घर बिजली व शौचालय की सुविधा, जीडीपी की तरक्की, 59 मिनट में युवाओं को एक करोड़ तक ऋण, गरीबों का इलाज की सुविधा देने के साथ ही देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने का कार्य भाजपा कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस को क्या हो गया है? जिस पार्टी का पूरा नेतृत्व नक्सली हमले में मारा गया। वहीं नक्सलियों का समर्थन कर रही है। नक्सलियों को क्रांतिकारी की संज्ञा कांग्रेस दे रही है। आखिरकार वोट के लिए कहां तक जाएगी कांग्रेस।