मॉल में बम की अफवाह फैलानेवाला धराया
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के जंक्शन मॉल व बिग बाजार में बम रखे होने के मैसेज ने दुर्गापुर पुि
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के जंक्शन मॉल व बिग बाजार में बम रखे होने के मैसेज ने दुर्गापुर पुलिस को शुक्रवार परेशान कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोनों मॉल में जांच में जुट गई। संध्या तक मामले की जांच चलती रही। वहीं जांच में संध्या तक कुछ नहीं मिला। आखिरकार पुलिस ने अंडाल के काजोड़ा निवासी उस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने बम से संबंधित मैसेज भेजा था।
दुर्गापुर के एक व्यक्ति के पास शुक्रवार सुबह 7.20 के करीब मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसने लिखा था कि जंक्शन मॉल, बिग बाजार में बम रखे हैं। ये कभी भी विस्फोट हो सकते हैं। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी, सहायक पुलिस आयुक्त उमेश गणपत खांडबहाले आदि मॉल में पहुंचे। डॉग स्कायड, बम निरोधी दस्ते एवं सीआइडी की टीम को भी बम की तलाश में लगाया गया। पुलिस उपायुक्त ईस्ट के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अभिषेक मोदी ने बताया कि मैसेज की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता से जांच में जुट गई। यह महज अफवाह थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका मोबाइल एवं सिम भी जब्त किया गया है। मैसेज भेजने वाले ने अपनी भूल स्वीकार की है।