सड़क हादसे में महिला जख्मी
आसनसोल: आसनसोल साउथ थाना के चेलीडांगा वोल्वो बस स्टैंड के निकट रविवार की सुबह तेज गति से
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 05:49 PM (IST)
आसनसोल: आसनसोल साउथ थाना के चेलीडांगा वोल्वो बस स्टैंड के निकट रविवार की सुबह तेज गति से आ रही मिनी बस की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। मुनमुन गोराई नामक महिला धनबाद के चिरकुंडा की निवासी है। वह अपनी बेटी के साथ कोलकाता जाने के लिए आसनसोल में वोल्वो बस पकड़ने के लिए आई थी। उसी दौरान चेली डांगा में मिनी बस में धक्का मार दिया। इस घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें