Move to Jagran APP

सत्संग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अंडाल : सिदुली स्थित राज विद्या केंद्र में गुरु महाराज बाल योगेश्वर के जयंती पर सत्संग का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 05:10 PM (IST)
सत्संग पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सत्संग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अंडाल : सिदुली स्थित राज विद्या केंद्र में गुरु महाराज बाल योगेश्वर के जयंती पर सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। सत्संग के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हरिकिशोर यादव ने बताया कि महाराज समाज में प्रेम, शांति व सदभावना के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति से ही समाज व देश का कल्याण संभव है। लोगों को मन से लोभ, ईष्र्या आदि का त्याग करना होगा एवं मानव की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। लोगों के दुख-दर्द को समझना होगा। तभी समाज आगे बढ़ सकता है। संस्था की ओर से लोगों में अध्यात्म की भावना विकसित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ताकि लोग समाज व मानस सेवा से जुड़ सके। मौके पर मुरारी प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.