दुर्गापुर के व्यक्ति को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल
दुर्गापुर : जेल में बेहतर कार्य के लिए दुर्गापुर के रवींद्रपल्ली निवासी अजय बंदोपाध्याय को 8 दिसंबर
दुर्गापुर : जेल में बेहतर कार्य के लिए दुर्गापुर के रवींद्रपल्ली निवासी अजय बंदोपाध्याय को 8 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति से मेडल मिलेगा। जिसका पत्र आने के बाद उनमें उत्साह व्याप्त है। अजय अलीपुरद्वारा सेंट्रल जेल में हेड वार्डन के पद कार्यरत है। जेल में बेहतर कार्य के लिए उन्हें पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके साथ वर्द्धमान केंद्रीय जेल के मुख्य वार्डन चंदन चक्रवर्ती को भी यह मेडल मिलेगा। पूरे देश में बेहतर कार्य के लिए सम्मान के लिए पूरे देश के 17 जेल कर्मियों का चयन किया गया है। जिसमें बंगाल से दो जेल कर्मी है। गत वर्ष पंद्रह अगस्त को स्वाधीनता दिवस के समय इन लोगों को तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया था। अब मेडल के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है। अजय बंदोपाध्याय वर्ष 1994 में वार्डन के रूप में अलीपुरद्वार केंद्रीय जेल से कार्यजीवन शुरू किया था। उसके बाद अनुमति लेकर उन्होंने लॉ की पढ़ाई की एवं लगातार जेल में बंद गरीब कैदियों के लिए काम करते आ रहे है। अजय ने बताया कि यह पुरस्कार मिलने से काफी खुशी मिली है। आठ दिसंबर को दिल्ली में मेडल लेने के लिए बुलावा पत्र भी आया है।