पत्नी ने शराब पीने से रोका तो खा लिया जहर, मौत
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के महुआरा ग्राम निवासी दीपक यादव (40) को पत्नी ने शराब पीने से मन
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के महुआरा ग्राम निवासी दीपक यादव (40) को पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उसने जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में उसे हरी देवी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। शव के गांव में पहुंचने पर उसे देखनेवालों की भीड़ लग गई। मुहल्ले में सन्नाटा छा गया। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। सात व चार वर्ष की दो पुत्री तथा दो वर्ष का एक पुत्र है। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों छोटा भाई नौकरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। उसकी मां भी जीवित है। दीपक की कमाई से ही घर का खर्चा चलता था। बुजुर्ग मां, पत्नी व तीन बच्चों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या उठ खड़ी हुई है। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था तथा पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। पत्नी अक्सर मना करती थी। शुक्रवार को भी उसने शराब पीने से मना किया जिसे लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने जहर खा लिया। जहर खाने से महागामा के युवक की मृत्यु
संवाद सहयोगी, महागामा : प्रखंड मुख्यालय के समीप रहने वाले संजय रविदास (35 वर्ष) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे महागामा अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। महागामा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। पत्नी भी प्रेग्नेंट है। घर में एक मात्र कमाने वाला था और गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था। उसकी मौत से आसपड़ोस में सन्नाटा छा गया है।