तृक ां बना रही विरोधियों को निशाना
जेकेनगर : डीवाइएफआइ की जेकेनगर शाखा की ओर से बिग्रेड रैली को सफल बनाने को लेकर बुधवार देर शाम पदयात्
जेकेनगर : डीवाइएफआइ की जेकेनगर शाखा की ओर से बिग्रेड रैली को सफल बनाने को लेकर बुधवार देर शाम पदयात्रा जुलूस निकाला गया। जुलूस जेकेनगर बाजार से निकलकर पूरे क्षेत्र का परिभ्रमण कर बाजार में आकर समाप्त हुआ। यहां डीवाइएफआइ नेता सागर बनर्जी एवं पूरन बनर्जी ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। तृकां के लोग विरोधियों को निशाना बना रहे है। यहां महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है, ¨सडिकेट राज चरम पर है, ¨सडिकेट के माध्यम से राष्ट्रीय संपत्ति की लूट की जा रही है ।? वही केन्द्र की मोदी सरकार जनविरोधी है, महंगाई बढ़ रही है ?जिससे गरीब , किसान , युवा प्रभावित हो रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2014 के चुनाव में लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाया था क्या लोगों के अच्छे दिन आए, क्या बेकार युवकों को नौकरी मिली इसका जवाब मोदी जी को देना चाहिये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उनके शासन में इन्ही का भला हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले माकपा की बिग्रेड रैली में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर इसको सफल बनायें।