मुंबई-दुर्गापुर विमान सेवा शुरू, दुर्गापुर में उतरा स्पाइस जेट का विमान
spicejet Plane. दुर्गापुर एयरपोर्ट अब विमान सेवा के मानचित्र में मुंबई से जुड़ गया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 02:50 PM (IST)
दुर्गापुर, जेएनएन। दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरुल एयरपोर्ट से मंगलवार से उड़ान योजना के तहत स्पाइस जेट के विमान ने यात्रा शुरू की। इस तरह दुर्गापुर एयरपोर्ट अब विमान सेवा के मानचित्र में मुंबई से जुड़ गया है।
मंगलवार को मुंबई से स्पाइस जेट का विमान पहली बार दुर्गापुर के लिए उड़ान भरा और दुर्गापुर पहुंचा। जिसमें दर्जनों लोगों ने यात्रा की। सुबह 7.50 बजे विमान ने मुंबई से उड़ान भरा और 10.05 बजे दुर्गापुर पहुंचा। फिर दुर्गापुर से 10.45 बजे उड़ान भरा और दोपहर 1.05 बजे मुंबई पहुंचा।
यह विमान सप्ताह में सातों दिन चालू रहेगा। इसके पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के चार दिन विमान सेवा जारी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें