जनोपयोगी सुविधा को विकास कार्य में तेजी लाएं
दुर्गापुर : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा के संहति मंच सभागार में प्रशासनिक बैठक हुई। जिसमें कटवा म
दुर्गापुर : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा के संहति मंच सभागार में प्रशासनिक बैठक हुई। जिसमें कटवा महकमा में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर जोर दिया गया। ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष देबू टुडू, महकमा शासक सौमेन पाल के अलावा विभिन्न ब्लॉक के बीडीओ, पंचायत समिति के अध्यक्ष, पंचायत प्रधान आदि मौजूद थे। बैठक में अधिकारियों ने सभी ब्लॉक के कार्यों का जायजा लिया एवं कई दिशा निर्देश दिया। देबू टुडू ने कहा कि विकास कार्य की स्थिति से अवगत होने के लिए यह बैठक हुई। जिसमें हर इलाके में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जाना गया। जो काम चालू है, उसे जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। वहीं बैठक में किसानों को मिलने वाले किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन निर्मल बांग्ला, मनरेगायोजना आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।