दंत रोग को हल्के में नहीं लें, उपचार कराएं
पाण्डेश्वर, दुर्गापुर : आज तेज गति से दांतों की अतिसंवेदनशीलता (हाइपर सेंसिटीविटी) का मामला सामने आ
पाण्डेश्वर, दुर्गापुर : आज तेज गति से दांतों की अतिसंवेदनशीलता (हाइपर सेंसिटीविटी) का मामला सामने आ रहा है। इसको लेकर लोग तत्पर या जागरूक नहीं रहते हैं। इस कारण दांत में दर्द को सामान्य समझने से दांतों को काफी नुकसान हो सकता है। दांतों में ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। पाण्डेश्वर के दंत चिकित्सक आसिफ अहमद ने कहा कि हमलोग दंत रोग को हल्के में लेते है। उस पर ध्यान देने के बजाय लापरवाह बने रहत है, जो ठीक नहीं है। दांत में दर्द की समस्या आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। दांतों का घिसना, सफाई ठीक से न करने के कारण टूथ सेंसिटीविटी का मामला बढ़ता है। चाय, काफी, सुपारी, गुटका, पान, सिगरेट आदि से भी दांत को नुकसान पहुंचता है। दांतों में कीड़े लगना, मसूड़े फूलना दांतों का पीलापन तथा टेढ़ा होना बीमारी के लक्षण है। ऐसा लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने की जरूरत है। तभी हम दांतों में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। बच्चों में चॉकलेट, मिठाई, आइसक्रीम आदि अधिक खाने से समस्याएं होतीं हैं। अगर ऐसी शिकायत दांतों में हो तो तुरंत चिकित्सक से मिलकर उपचार करना चाहिए।