महिला मंडल ने गरीबों में बांटा गया वस्त्र
उखड़ा ईसीएल के बंकोला क्षेत्र के त्रिशक्ति महिला मंडल की ओर से छोरा पंचायत अंतर्गत माझीप
उखड़ा : ईसीएल के बंकोला क्षेत्र के त्रिशक्ति महिला मंडल की ओर से छोरा पंचायत अंतर्गत माझीपाड़ा में गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं मच्छरदानी प्रदान किया गया। वहीं गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को वस्त्र भी प्रदान किया गया। मौके पर संगठन की क्षेत्रीय अध्यक्षता शुभश्री महापात्रा, मीना सिंह, मोनिका मंडल, स्वेता मंडा, रीता मंडल, विनिता सिन्हा, चंद्राणी दत्ता, सरोज आदि मौजूद थे। शुभश्री महापात्रा ने कहा कि दुर्गापूजा बंगालियों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व के मौके पर लोग नया वस्त्र खरीदते हैं एवं पर्व का आनंद उठाते थे। इस बार कोरोना महामारी के कारण लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस कारण लोग वस्त्र खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं। गरीबों की भावना का ख्याल करते हुए वस्त्र वितरण किया जा रहा है। वहीं अन्य जरूरत की सामग्री दी जा रही है। ताकि लोग उत्साह के साथ पर्व का आनंद ले सकें। आनेवाले समय में भी संगठन दायित्वों का निर्वाह करता रहेगा। ईसीएल की अध्यक्षा पूनम मिश्र के दिखाए रास्ते पर हमलोग चलने का प्रयास कर रहे हैं।