पेज पांच लीड, एसपीजी टीम ने किया पीएम सभास्थल का निरीक्षण
दुर्गापुर: 2 फरवरी को दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेक
दुर्गापुर: 2 फरवरी को दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पीएम सिक्योरिटी सहित एसपीजी टीम तथा राज्य की पुलिस ने बुधवार को मैदान का निरीक्षण किया। इसके पश्चात अधिकारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान दुर्गापुर के महकमा शासक डॉ. श्रीकांत पल्ली, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक मोदी, एसपीजी के आइजी अमित कुंबले तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान दुर्गापुर नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लखन घोरूई भी पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मेदिनीपुर के काथी में अमित शाह की सभा के बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर बाइक जला देना आदि घटनाएं घटी। इस तरह की घटना अगर दुर्गापुर में होती है तो भाजपा कर्मी मैदान में उतर कर जवाब देंगे। जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी सभापति उत्तम मुखर्जी ने कहाकि 5 साल बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए कुछ नहीं किया , जिससे जनता नाखुश है। सिर्फ विदेश यात्रा छोड़ कर उन्होंने कुछ नहीं किया। दुर्गापुर के टाउनशिप के रास्ता की जर्जर हालत है, मगर दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीईओ का इस ओर ध्यान नहीं है। एडीडीए ने टाउनशिप इलाके में कुछ रास्ते को बनाया है। उन्होंने भाजपा के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ दंगा लगाना चाहती है। राज्य में जब तक ममता बनर्जी रहेंगी, ऐसा कुछ भी होने नहीं दिया जाएगा।