लोगों को अधिकार दिलाना हमारा कर्तव्य
अंडाल : अंडाल थाना के काजोड़ा मोड़ में मानवाधिकार काउंसिल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसकी अ
अंडाल : अंडाल थाना के काजोड़ा मोड़ में मानवाधिकार काउंसिल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन सरदार जगजीत ¨सह ने की। जिसमें काफी संख्या में संस्था के सदस्य शामिल हुए। जगजीत ¨सह ने कहा कि मानव कल्याण एवं मनुष्यों को अधिकार दिलाने के लिए संगठन काम कर रहा है। लोगों की आवाज को उठाने का काम हर समय किया जाएगा। ताकि लोगों को उनका मौलिक अधिकार मिले। संस्था का उद्देश्य देश के विकास में भी सहयोग करना है। कई बार गरीब, पिछड़ों की आवाज दब जाती है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें अधिकार दिलाने का प्रयास हर समय होता है। सामाजिक कुरूतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाता है। मौके पर नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें उदय पासवान को केंद्रीय समिति में महामंत्री बनाया गया। धर्मेंद्र राम को सचिव एवं विजय शर्मा को जिलाध्यक्ष, धर्मदेव प्रसाद को जिला सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, नरेश महतो को जिला महामंत्री, दिनेश चक्रवर्ती को महकमा सचिव, अवधेश तिवारी को दायित्व दिया गया।