सामाजिक दायित्वों को निभाना क्लब का उद्देश्य
जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर में इनर व्हील क्लब दुर्गापुर शाखा
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर में इनर व्हील क्लब दुर्गापुर शाखा का वार्षिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें क्लब के उत्तर-पूर्व, सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल की अध्यक्षा अमिता मुंदा मुख्य रूप से मौजूद थी। उन्होंने क्लब के दुर्गापुर शाखा के कार्यों का जायजा लिया एवं क्लब सदस्यों से बातचीत कर क्लब के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी व दिशा निर्देश दिया।
अमिता मुंद्रा ने कहा कि क्लब की स्थापना सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए ही हुई है। जिसके लिए हमलोग प्रयासरत है। क्लब महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में काम कर रहा है। विभिन्न स्कूलों में शौचालय से लेकर पीने के पानी आदि की समस्या रहती है। क्लब एक-एक स्कूल का चयन कर उन समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था करता है। कोरोना महामारी में हमलोगों का भी कार्य प्रभावित हुआ है, फिर भी काफी समाजसेवा की कोशिश हो रही है। कोरोना महामारी में आनलाइन क्लास चल रही है। गरीब बच्चों को भी पढ़ाई में परेशानी न हो इसके लिए दो सौ बच्चों को मोबाइल दिया गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर मेदिनीपुर के एक छात्र को दस हजार रुपया की सहायता दी गई। दुर्गापुर की अध्यक्षा मंजू चांडक ने कहा कि हमलोगों ने अब तक दुर्गापुर में 10 स्कूलों में सुविधा उपलब्ध करवाई है। आने वाले समय में भी हमारा प्रयास जारी रहेगा। मौके पर पायल अग्रवाल, मौसमी चटर्जी, रश्मि माथूर, ऋतु गोस्वामी, निलाश्री भट्टाचार्य, अनिता माहेश्वरी, स्वाति गागोरिया, अनुपमा झा, शिल्पी अग्रवाल, अनुजा अग्रवाल, पारूल बाजोरिया, सुमन खेतान, नमीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थी।