फुटबॉल खेलने के दौरान खिलाड़ी की मौत
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : शहर के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार की शाम फुटबॉल खेलने क
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : शहर के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार की शाम फुटबॉल खेलने के दौरान राजन कुमार चौधरी 24 वर्ष नामक खिलाड़ी की मौत हो गई। अन्य खिलाड़ी उसे लेकर दुर्गापुर इस्पात संयंत्र अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजन चौधरी बिहार राज्य के बेगूसराय जिला का रहने वाला था। दुर्गापुर स्टील प्लांट में ट्रेनी के तौर पर पिछले एक वर्ष से कार्य करता था। शुक्रवार डीएसपी के विभिन्न यूनिटों के बीच इंटर विभाग फुटबॉल टूर्नामेंट नेहरू स्टेडियम में हो रहा था। जिसमें राजन भी एक टीम में शामिल था। खेलने के दौरान राजन कुछ समय के लिए मैदान से बाहर निकल कर बैठा था तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख अन्य लोग उसे लेकर अस्पताल चले गए। जहां डॉक्टरों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजन डीएसपी के हॉस्टल में ही रहता था। साथी खिलाड़ियों ने कहा कि खेल के दौरान वह थक जाने पर मैदान से बाहर आ गया। जहां वह बेहोश हुआ। सूचना मिलने पर काफी संख्या में श्रमिक पहुंचे। जिससे मायूसी भी छा गई।