Move to Jagran APP

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर समेत आसपास इलाकों में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी पर कई जगहो

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM (IST)
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर समेत आसपास इलाकों में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी पर कई जगहों की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। लेकिन, कई जगहों पर प्रतिमाएं विसर्जित नहीं की गई, वहां दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उन जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसका आनंद लोग उठा रहे हैं। दुर्गापुर के अब भी बड़े बजट के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा है। अष्टमी व नवमी को बारिश होने के बावजूद भी पंडालों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। वहीं अंडाल के दक्षिण बाजार स्थित महावीर स्थान की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की संध्या गाजे-बाजे के साथ किया गया। सबसे तनाव पूर्ण विसर्जन को देखते हुए पुलिस की ओर से भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। काफी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी, एसीपी विमल कुमार मंडल समेत कई पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। वहीं अंडाल के बारह नंबर में तृकां की ओर से विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां जिला परिषद कर्माध्यक्ष रूपेश यादव आदि मौजूद थे।

prime article banner

उखड़ा : उखड़ा समेत कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाई गई। शीतलपुर एवं श्यामसुंदरपुर के पंडाल काफी आकर्षक रहे, जहां लोगों की भीड़ उमड़ी। कई कमेटियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन की गई।

पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर सहित आसपास के कोलियरियों में धूमधाम से दुर्गापूजा हुई। विधायक जितेंद्र तिवारी भी पूजा में पंडालों का दौरा किया एवं लोगों से मुलाकात की। वहीं नवरात्र का पालन करने वाले लोगों ने भी नवमी के दिन कुमारी कन्याओं की पूजा के साथ नवरात्र का समापन किया। इस बार बारिश के कारण भी पूजा पर प्रभाव देखने को मिला। वहीं डीवीसी मोड़ पर युवा तृकां की ओर से देव पासवान, बासु राजभर के नेतृत्व में लोगों को मिठाई खिलाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.