विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेत्रदान शिविर में लोगों ने करवाई जांच

By Manjay Kumar SinghEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 29 Nov 2025 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:00 AM (IST)

नेत्रदान शिविर में लोगों ने करवाई जांच

News Article Hero Image

नेत्रदान शिविर में लोगों ने करवाई जांच

संस, जागरण, दुर्गापुर : शहर के विधाननगर स्थित स्टील पार्क के समीप दुर्गापुर संहति संघ क्लब की ओर से शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष देवाशीष मुखर्जी, सचिव अनुपम भट्टाचार्य, सुब्रतो चटर्जी और तपन माइती की उपस्थिति में हुआ। जहां दुर्गापुर लायंस क्लब की चिकित्सा टीम द्वारा जांच किया गया। इस शिविर में 400 से अधिक लोगों ने आकर अपने आंखों की जांच करवाई। संस्था की ओर से बताया गया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका आपरेशन निश्शुल्क कराया जाएगा। वहीं, जिन्हें चश्मे की आवश्यकता है, उन्हें निश्शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।