पत्नी को वेश्यावृत्ति में धकेलने को बेटी का किया अपहरण
अच्छी नौकरी की तलाश करने के बहाने वह रजिया को लेकर मुंबई गया। वहां उसपर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बनाया।
बैरकपुर, [संवाद सूत्र] । वह अपनी पत्नी से वेश्यावृत्ति करवाना चाहता था ताकि उस कमाई से वह ठाट से रह सके। पत्नी ने जब वेश्यावृत्ति के दलदल में उतरने से इन्कार कर दिया तो उसने उसपर सितम ढाना शुरू कर दिया। मारने-पीटने और भूखा रखने पर भी जब वह नहीं टूटी तो उसकी हत्या का प्रयास किया गया।
अपनी और अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए वह महिला मायके लौट आई। फिर भी उसका पति जुल्म ढाने से नहीं थका। वह बेटी को अगवा कर ले गया। मां रजिया बीबी (परिवर्तित नाम) ने अपने पति रच्जाक मंडल समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ बशीरहाट थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले रजिया बीबी का निकाह रज्जाक मंडल से हुआ था। रज्जाक बशीरहाट थानांतर्गत धान्यकुड़िया का वाशिंदा है। शादी के समय उसे ससुराल से 50 हजार रुपये नगद, पलंग, अलमारी व अन्य सामान मिले थे। रज्जाक निठल्ला बैठा रहता था। वह नौकरी से दूर भागता था। वह चाहता था कि बीवी की कमाई से उसका परिवार चले।
पति की मर्जी पर रजिया छोटा-मोटा काम करने लगी। उस कमाई का सारा पैसा वह छीन लेता था। अच्छी नौकरी की तलाश करने के बहाने वह रजिया को लेकर मुंबई गया। वहां उसपर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बनाया। राजी नही होने पर वह रजिया पर जुल्म करने लगा। फिर भी वह नहीं झुकी। बच्ची को लेकर वह ससुराल लौट आई।
आरोप है कि रज्जाक ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर कई बार उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पहली बार रस्सी से दम घोंटकर हत्या करनी चाही। हुआ। दूसरी बार बिजली का झटका देकर मां- बेटी को मार डालने की कोशिश की। रजिया बेटी को लेकर मायके देगंगा लौट आई। गत एक माह से वह मायके में रह रही थी। ससुराल पहुंचे रज्जाक ने जुल्म नहीं करने का वादा कर उसे वापस चलने को कहा। रजिया उसकी बातों में आ गई। वह बेटी और पति के साथ बशीरहाट रवाना हुई। रास्ते में उसका देवर सत्तार मंडल उसके साथ हो लिया। आरोप है कि रज्जाक व सत्तार दोनों ने मिलकर रजिया से उसकी बेटी छीन ली और मार-पीटकर रास्ते में छोड़ दिया। वहां से मायके लौटी रजिया ने अपनी मां के साथ बशीरहाट थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: