Move to Jagran APP

एमएएमसी में तृकां कर्मी की पिटाई, थाना घेरा

बेनाचिति दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थानांतर्गत एमएएमसी बी-2 बस पड़ाव के समीप अराजक तत्वों ने तृ

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 06:41 AM (IST)
एमएएमसी में तृकां कर्मी की पिटाई, थाना घेरा
एमएएमसी में तृकां कर्मी की पिटाई, थाना घेरा

बेनाचिति : दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थानांतर्गत एमएएमसी बी-2 बस पड़ाव के समीप अराजक तत्वों ने तृकां कर्मी जयदेव धीवर की जमकर पिटाई कर दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तृकां कर्मी के ऊपर हमले के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तृकां ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया एवं थाने के समक्ष प्रदर्शन कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। तृकां ने अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को चौबीस घंटा का समय दिया है। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने पर जोरदार आंदोलन की धमकी दी है।

loksabha election banner

जयदेव पर मंगलवार की रात के समय अचानक अराजक तत्वों ने हमला कर दिया एवं उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद अराजक तत्व फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की। जिसमें पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। बुधवार की सुबह 23 नंबर वार्ड के पार्षद देवव्रत साईं, ब्लॉक अध्यक्ष भीमसेन मंडल, शंकरलाल चटर्जी के नेतृत्व में तृकां समर्थकों ने न्यूटाउनशिप थाने के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी बिजन समाजदार ने तृकां नेताओं के साथ बैठक कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। देवव्रत साईं ने कहा कि भाजपा के लोग इलाके को अशांत करने की कोशिश कर रहे है। भाजपा की ओर से जयदेव पर पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसे उसने इंकार कर दिया था। इस कारण भाजपा के अराजक तत्वों ने उसपर हमला किया। भाजपा इलाके में अत्याचार करती जा रही है। पुलिस को मामले की जांच कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार करना चाहिए। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस घटना से हमारा कोई संपर्क नहीं है। उनके अंदरूनी विवाद में ऐसा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.