Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत

आसनसोल: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2018 तक आयोजित होने वाले सतर्क

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:42 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत

आसनसोल: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2018 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को चित्तरंजन क्लब में भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा, सीबीआइ कोलकाता के डीएसपी संजय सेन, डिप्टी डायरेक्टर बीएस मिश्रा, शिक्षाविद स्वपन बंदोपाध्याय, आरके मिशन के सचिव स्वामी भास्करानंद, सीवीओ आर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

loksabha election banner

मुख्य सतर्कता अधिकारी आर यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता के साथ मुहिम चलाकर लड़ने की जरूरत पर बल दिया। महाप्रबंधक चिरेका पीके मिश्रा ने चिरेका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त नया भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए सतर्कता से कार्य निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया। सेमिनार के दौरान प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता राम प्रकाश, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता डीके मंडल , प्रमुख मुख्य मैटेरियल अभियंता श्रीकांत राय, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीप्रकाश, रविज सेठ, एके चौधरी, डॉ.एके मजूमदार ने भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर आधारित स्मारिका किरण 2018 का भी विमोचन महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.