परमात्मा के ज्योति स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
बेनाचिति : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में रविवार प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वर
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 07:26 PM (IST)
बेनाचिति : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में रविवार प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि के पूर्व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके आसपास के इलाकों से विवि से जुड़े काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान शिव के रहस्य एवं ज्योति स्वरूप परमात्मा को जानने विषय पर प्रवचन प्रस्तुत किया गया। जिसके स्मरण से ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान डॉ. सोमनाथ भट्टाचार्य द्वारा परमात्मा की अलौकिक शक्तियों का दिखाया गया। इस प्रवचन के दौरान बीके प्रमिला, वीके सामंत ने अध्यात्म के जरिए मानव जीवन में मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रवचन प्रस्तुत किया। लोगों ने भी काफी ध्यानपूर्वक सुना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें