जंगल से सड़ा गला शव बरामद
सांकतोड़िया : नितुरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बाघमारा जंगल से एक व्
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 05:27 PM (IST)
सांकतोड़िया :
नितुरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बाघमारा जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव पूरी तरह से सड़-गल गया था और एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच होगी।
जानकारी के अनुसार, बाघमारा स्थित जंगल की ओर से दुर्गंध आने पर लोगों को इसकी भनक मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर उसकी पहचान की कोशिश की। पर उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें