जीवन में अध्यात्म के लिए भी समय निकालें
अंडाल : अंडाल के खास काजोड़ा में आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे चरण
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jan 2018 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2018 11:56 PM (IST)
अंडाल : अंडाल के खास काजोड़ा में आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे चरण में कंबल वितरण भी हुआ एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक उत्तम कुमार राय, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार ¨सह मौजूद थे। मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक उत्तम कुमार राय ने कहा कि जीवन में आध्यात्म जरूरी है। लोग आध्यात्म के लिए कम समय निकाल पाते है, जिसका नतीजा है कि ¨हसक घटनाएं होती है। हर किसी को आध्यात्म से जुड़ना चाहिए। मनुष्य को मन में मानवता की भावना उत्पन्न करनी चाहिए। आध्यात्म से ही मानवता की भावना विकसित होगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता बीएन शर्मा ने की एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें