Move to Jagran APP

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

दुर्गापुर : बुदबुद थाना के रंडीहा इलाके में एक सप्ताह पहले पुलिस की छापेमारी के दौरान अराजक तत्वों न

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jul 2017 01:04 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 01:04 AM (IST)
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

दुर्गापुर : बुदबुद थाना के रंडीहा इलाके में एक सप्ताह पहले पुलिस की छापेमारी के दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस ने पर हमला किया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। अब पुलिस की छापेमारी को लेकर भी ग्रामीणों ने प्रश्न उठाया है एवं निरीह लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। यहां तक की ग्रामीणों ने थाने के समक्ष भी प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पर हमले की घटना ¨नदनीय है। लेकिन पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। निरीह लोगों पर अत्याचार ठीक नहीं है। उस घटना के बाद से पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर साधारण व निरीह लोगों को परेशान कर रही है। लोगों के घरों में छापेमारी की जा रही है। रोज रात पुलिस घर-घर जाकर तलाशी ले रही है। आधा दर्जन से भी अधिक निरीह लोगों को पुलिस ने उस मामले में गिरफ्तार किया है। हमलोग भी अवैध धंधा के खिलाफ है। लेकिन पुलिस को निरीह लोगों को परेशान करना बंद करना होगा। पुलिस के अत्याचार से लोग दहशत में है। अगर अब भी पुलिस निरीह लोगों पर अत्याचार बंद नहीं करती है तो हमलोग जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे। मालूम हो कि रंडीहा के एक जूता दुकान में काफी दिनों से अवैध ढंग से शराब की बिक्री चल रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर तीस जून की रात पुलिस छापेमारी करने गई थी। जहां अराजक तत्वों ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर व सिविक जवानों की पिटाई की थी। साथ ही पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.