Move to Jagran APP

महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

दुमका : बीएसके महिला कॉलेज, बड़हरवा की पूर्व प्राचार्या एलिजाबेथ पर वित्तीय अनियमितता के मामले में गु

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Mar 2017 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 08:01 PM (IST)
महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या पर वित्तीय अनियमितता का आरोप
महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

दुमका : बीएसके महिला कॉलेज, बड़हरवा की पूर्व प्राचार्या एलिजाबेथ पर वित्तीय अनियमितता के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में सुनवाई हुई। सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी राज कुमार झा ने बताया कि कॉलेज में संथाली विषय में पढ़ाने के लिए शिक्षक पद के अभ्यर्थी सुनील मुर्मू ने पूर्व प्राचार्या को अवैध रूप से पैसा दिया था। उस समय कॉलेज को अस्थायी संबंधन प्राप्त था। कॉलेज को स्थायी संबंधन प्राप्त होने के बाद संथाली विषय का संबंधन प्राप्त नहीं हो सका। इस कारण उसकी नियुक्ति नहीं हो सकी न ही पैसा वापस किया गया। इस पर पहले शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था, इसके बाद मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत दर्ज कराई। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि उसने जनसंवाद केंद्र में शिक्षा सचिव को बताया कि आरोप लगने के बाद तदर्थ समिति द्वारा प्राचार्या को हटा कर नए प्राचार्य के रूप में वासुदेव साह का चयन किया गया है। चूंकि वह एक स्थायी संबंधन प्राप्त कॉलेज है, इसलिए विश्वविद्यालय सीधा हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। कॉलेज शासी निकाय को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.