बिजली चोरी में गिरफ्तार
बेनाचिति : कांकसा थाना की पुलिस ने बिजली चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुरूवार आरोपी क
By Edited By: Published: Thu, 01 Dec 2016 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 11:41 PM (IST)
बेनाचिति : कांकसा थाना की पुलिस ने बिजली चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुरूवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़ा गया आरोपी सुरेश घोष गोलपुर पूर्वपाड़ा का रहने वाला है। इसके खिलाफ 16 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था।
महिला गिरफ्तार
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने वाहन से ठोकर मारने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। गुरुवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार महिला सीता दास कादारोड इलाके की रहने वाली है। इसके खिलाफ बेलियातोड़ थाना में वर्ष 2013 में मामला दर्ज किया गया था। बांकुड़ा जिला अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें