निजी हाथ में जाएगा एलॉय स्टील प्लांट
दुर्गापुर : केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय ने सेल की देश में स्थित तीन इकाइयों को निजी हाथों में दे
दुर्गापुर : केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय ने सेल की देश में स्थित तीन इकाइयों को निजी हाथों में देने का निर्णय किया है। जिसमें दुर्गापुर का एलॉय स्टील प्लांट भी शामिल है। मंत्रालय के इस निर्णय की सूचना मिलने के साथ ही एएसपी के श्रमिकों, मजदूर संगठनों के साथ शहर के लोगों में हताशा व्याप्त है। काफी समय से एएसपी की हालत ठीक नहीं थी एवं श्रमिक संगठन पहले से ही प्लांट को निजी हाथों में सौंपने की साजिश का आरोप लगा रहे थे, हालांकि अंत में श्रमिक संगठनों का संदेह सच साबित हुआ। सेल की दुर्गापुर में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) एवं एलॉय स्टील प्लांट (एएसपी) यूनिट है। एएसपी की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। उस समय यह प्लांट ¨हदुस्तान स्टील लिमिटेड के अधीन था। हालांकि बाद में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गठन के बाद उसकी इकाई बन गई थी। यह प्लांट तकरीबन 467 एकड़ जमीन पर फैला है। जहां रक्षा मंत्रालय का उपकरण, रेलवे के सामान सहित कई उपकरण भी बनता है। पहली बार वर्ष 1985 में प्लांट का विस्तार हुआ था। उसके बाद वर्ष वर्ष 1988-89 में दूसरे चरण के तहत विस्तार कार्य हुआ था। वर्ष 1998 में 60 टन का लेडल फर्नेस लगाया गया था। काफी समय से एएसपी के विस्तारीकरण व प्लांट की हालत ठीक करने की मांग श्रमिक संगठन कर रहें थे। जहां तकरीबन नौ सौ स्थायी कर्मी एवं तीन सौ से अधिक स्थायी कर्मी काम करते है। मंत्रालय के निर्देश से श्रमिक संगठनों व श्रमिकों में भी आक्रोश व्याप्त है।