सियार की हत्या कर तस्वीर को सोशल साइट पर किया अपलोड, अब खा रहे जेल की हवा
दक्षिण दिनाजपुर के तपन थाना क्षेत्र में दो सियारों की हत्या कर तस्वीर को सोशल मीडिया में पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पहल पर अब उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM (IST)
बालूरघाट [संवादसूत्र]। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में सियार की हत्या कर उसकी तस्वीर को सोशल साइट में पोस्ट करना विक्की नामक युवक को महंगा पड़ गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की नजर पड़ी तो उनके निर्देश पर तपन थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह तपन थाना के गुड़ाइल पंचायत के भद्राइल इलाके का रहनेवाला है।
इस घटना की खबर वन विभाग के पास पहुंचने के बाद यह भी पता चला है कि सियार को सिर्फ मारा नहीं गया, बल्कि उसका मांस भी खाया गया है। इस घटना में विकी के अलावा और एक युवक के शामिल होने की जानकारी मिली है। रायगंज वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में अभियान चलाकर दो मरे हुए सियार की हड्डी व खाल को बरामद किया है।
पुलिस व वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुड़ाइल इलाके में स्थित एक मदरसा में मिड-डे-मील का बचा हुआ खाना खाने के लिए स्कूल में सियारों का आना-जाना था। इनके उपद्रव से स्थानीय लोगों की रातों की नींद गायब हो गई थी। स्कूल शिक्षक के कहने पर कुछ लड़कों ने मिलकर रात के अंधेरे में दो सियारों को पकड़कर मार डाला। आरोपित युवकों में से विकी ने सियार मारने की तस्वीर सोशल साइट में अपलोड कर दी थी। इसके आधार पर जांच शुरू हुई। गत दिवस शुकवार को वन कर्मियों ने इलाके से खून से रंगा एक बोरा व एक पेड़ से सियार के कटे हुए पैर का हिस्सा रस्सी से लटकता हुआ बरामद किया। साथ ही सियार की खाल भी बरामद की गई है। इससे साफ हो गया कि सियारों को मारने के बाद उनका मांस खाया गया है। तपन थाना के ओसी सत्कार सांग्बो ने कहा कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ वन्य प्राणी हत्या समेत निर्धारित धाराओं के तहत मामल दर्ज किया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें