Move to Jagran APP

गला रेत कर मां का कत्ल, बेटी और दामाद गिरफ्तार

बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए चाकू से गला रेत दिया।

By Edited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 03:15 PM (IST)
गला रेत कर मां का कत्ल, बेटी और दामाद गिरफ्तार
गला रेत कर मां का कत्ल, बेटी और दामाद गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद शव को गायब करने के इरादे से सफेद चादर में बांधकर घर से दूर ले जाया गया। लेकिन मकसद पूरा होने से पहले ही लोगों की नजर पड़ गई। इस पर शव को सड़क पर फेंककर दोनों वहां से फरार हो गए। इस बीच एक महिला ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतका की बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार पर्णश्री थाना अंतर्गत बेहला के बकुलतला रोड स्थित एक फ्लैट के तीसरी मंजिल में सम्पा चक्रवर्ती (47) अपने पति भोपाल चक्रवर्ती के साथ रहती थी। पति सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। शादीशुदा बेटी अपने पति के साथ बीच बीच में मायके आती थी। गत शनिवार देर रात करीब 3 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने तेज आवाज सुनी तो फ्लैट से बाहर निकल आई। देखा की सम्पा की बेटी और दामाद फ्लैट के नीचे बने गैराज को खोलने की कोशिश कर रहे थे। पास में ही सफेद चादर में बंधा कुछ रखा हुआ था। उनके पास एक ट्राली बैग भी था। दोनों ने मिलकर किसी तरह पोटली को साइकिल में रखा था लेकिन कुछ दूर चलने पर पोटली गिर पड़ी थी।

इसी बीच दोनों की नजर महिला पर पड़ने के बाद युवक साइकिल लेकर भाग निकला और इसके कुछ समय बाद ही युवती भी वहां से खिसक गई। पड़ोसी महिला ने चोरी की माजरा समझ घटना का वीडियो बना लिया था। लेकिन रविवार सुबह उक्त स्थान पर सफेद चादर में लिपटी महिला का शव मिलने की सूचना से लोग दंग रह गए। मुंह काले प्लास्टिक से बंधा हुआ था। गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त सम्पा चक्रवर्ती के रूप में की गई। घटनास्थल से एक ट्राली बैग भी बरामद किया गया। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की तो उक्त वीडियो हाथ लग गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका की बेटी रिया मंडल और दामाद जय मंडल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

सख्ती बरती गई तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस बाबत ज्वाइंट सीपी क्राइम मुरलीधर शर्मा ने बताया कि चादर में लिपटी शव को नाइलन की रस्सी से बांधा गया था। धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया था। पुलिस जब मृतका के घर पहुंची तो बाहर से ताला लगा हुआ था।

इसके बाद ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए सब्जी काटने वाले चाकू तथा अन्य कुछ सामान कब्जे में ले लिया। घर में खून के निशान भी पाए गए हैं। आरोपित शव को गायब करने के इरादे से कहीं लेकर जा रहे थे। घटना की जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.