न्यू जलपाईगुड़ी में पत्नी व नौ माह के बेटे की गला दबाकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
न्यू जलपाईगुड़ी थाना के ठाकुरनगर में शनिवार की सुबह एक लोमहर्षक घटना हो गई।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:11 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर के पास शनिवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक शख्स ने गला दबाकर अपनी पत्नी व नौ माह के बेटे की हत्या कर दी। आश्चर्य की बात यह रही की वह घटना को अंजाम देने के बाद शवों के पास बैठा ही रहा।
घटना के बारे में पता चलने पर पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपित का नाम पिंटू बसाक है। मृतका का नाम लक्ष्मी राय है।पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। इस वारदात से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। जितने मुंह, उतनी बातें की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही पता चल जाएगा कि उसने पत्नी व बेटे की हत्या क्यों की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें