Move to Jagran APP

West Bengal : पति को बेहोश कर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पति को उसके घर में शराब पिलाकर बेहोश कर उसकी पत्‍‌नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित दिलीप सरकार को गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 12:44 PM (IST)
West Bengal : पति को बेहोश कर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
West Bengal : पति को बेहोश कर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

बशीरहाट, जेएनएन । पति को उसके घर में शराब पिलाकर बेहोश कर उसकी पत्‍‌नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित दिलीप सरकार को गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात बशीरहाट थानांतर्गत मयलाखाना स्टेशन पाड़ा इलाके में हुई। आरोपित को शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित पेशे से ठेकेदार है इसलिए दोनों के बीच जान-पहचान थी। बताया गया है कि उसने बापी से उसके घर शराब की पार्टी देने कहा था। ठेकेदार की बात को मानते हुए उसने बुधवार रात अपने घर में शराब पिलाने की व्यवस्था कर रखी थी।

बताया गया है कि बुधवार की रात दिलीप अपने एक साथी समीर गायेन के साथ बापी के घर पहुंचा। इसके बाद उसके घर में शराब पीने का दौर आरंभ हुआ। जान-बूझकर आरोपितों ने बापी को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी पत्‍‌नी के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पति के होश में आने से पहले दोनों फरार हो गए। गुरुवार की घटना के प्रकाश में आते ही इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे। थाना में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने दिलीप सरकार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से दूसरा आरोपित फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.