Move to Jagran APP

खतरनाक करतब के दौरान लापता हुआ जादूगर, आठ घंटे से सुराग नहीं तलाश जारी Kolkata News

चंचल लाहिरी नामक एक जादूगर ने जीवन को दांव पर लगा एक खतरनाक करतब करने की योजना बनाई। दोपहर 12 बजे से जादूगर चंचल लापता हैं उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 03:36 PM (IST)
खतरनाक करतब के दौरान लापता हुआ जादूगर, आठ घंटे से सुराग नहीं तलाश जारी Kolkata News
खतरनाक करतब के दौरान लापता हुआ जादूगर, आठ घंटे से सुराग नहीं तलाश जारी Kolkata News

हावड़ा, जागरण संवाददाता। कुछ अलग व नया करने की कोशिश में कई बार हम प्राकृति के स्थापित नियमों के साथ दो-दो हाथ करने को सहज ही तैयार हो जाते हैं। खतरनाक से खतरनाक करतब करने से भी हम नहीं हिचकते। पर कभी-कभी ऐसा कर हम, ना केवल खुद को मुसीबत में डालते हैं बल्कि, अपने सगे-संबंधियों के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं। इसी संदर्भ से संबंधित एक मामला सामने आया है।

loksabha election banner

चंचल लाहिरी नामक एक जादूगर ने जीवन को दांव पर लगा एक खतरनाक करतब करने की योजना बनाई। खुद को जंजीर में बांधकर गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद सकुशल नदी से बाहर निकलने के खतरनाक करतब दिखाने की बात थी। योजना के अनुसार रविवार की दोपहर चंचल ने गंगा नदी में डुबकी भी लगाई। हालांकि घंटों बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं है। उसे ढूंढने के लिए रिवर पुलिस गंगा नदी में तलाश अभियान में जुटी है। 

जादू के प्रति प्रोत्साहन को दांव पर लगाया जीवन

पेशे से जादूगर चंचल सोनारपुर में रहते हैं। जादू के प्रति आमजन में कम होती रुचि को प्रोत्साहित करने व कुछ नया करने की सोच ने चंचल को इस स्तर के खतरनाक करतब दिखाने को विवश किया। बेहद खतरनाक इस करतब के लिए चंचल ने प्रशासनिक अनुमति भी ली।

योजना के अनुसार रविवार की सुबह से जादू के इस करतब को दिखाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए दो जलयान (वाटर वेसेल) मंगवाए गए। हावड़ा ब्रिज के ठीक नीचे इस करतब को दिखाने की योजना बनी। एक जलयान पर जादूगर चंचल और उनके सहयोगी सवार थे। वहीं दूसरे जलयान में दूसरी टीम थी, जो इस पूरे दृश्य को कैमरे में कैद कर रही थी। वहीं ब्रिज के ऊपर एक क्रेन को स्थापित किया गया, जिससे रस्सी के सहारे चंचल को गंगा नदीं के जल में उतारने की योजना थी।

चंचल के सहयोगियों ने लोहे की जंजीर व मोटी रस्सी से उनके हाथ और पैर समेत पूरे शरीर को बांध दिया। शरीर को चारों ओर से जंजीर से कसकर बांधने के बाद दो तालें जडे़ गए। इसके बाद क्रेन की मदद से उन्हें गंगा नदी के जल में उतारा गया। योजना के अनुसार हाथ-पैर बंधे अवस्था में नदी में उतरने के बाद चंचल को सकुशल जल से बाहर निकलना था।

हालांकि नदी के जल में उतरने के बाद चंचल का देर तक कोई सुराग नहीं मिला। पहले तो लगा कि वह थोड़ी देर में नदी के जल से बाहर दिखाई देंगे। हालांकि काफी देर बीत जाने पर जब ऐसा नहीं हुआ, तो चिंता बढ़ने लगी और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दोपहर 12 बजे से जादूगर चंचल लापता हैं, उनका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। रिवर पुलिस की टीम अब भी उनकी तलाश में जुटी है। देर शाम तक चंचल का कोई सुराग नहीं मिला था।

पहले भी कर दिखा चुके हैं ऐसे करतब

बता दें कि चंचल इससे पहले भी दो बार इस प्रकार के खतरनाक करतब दिखा चुके हैं। हालांकि दोनों बार ही वह सकुशल जल से बाहर निकल आए हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है कि उनके चाहने वालों के साथ ही परिवार के लोगों में भी चिंता बढ़ रही है। 

 जादूगर चंचल लाहिरी- जादू अपने आप में अद्भुत व अनोखा है। हालांकि हाल के दिनों में इसके प्रति लोगों की रूचि में कमी आई है। लोगों में इसके प्रति रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस खतरनाक करतब को करने की सोची है। उम्मीद है इस करतब के बाद लोगों में जादू के प्रति खिचाव बढ़ेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.