Move to Jagran APP

सिलीगुड़ी में चली शीतलहरी, बहुत ठंडा रहा दिन

-नयूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस -पूरे एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं जागरण संवादद

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:20 PM (IST)
सिलीगुड़ी में चली शीतलहरी, बहुत ठंडा रहा दिन
सिलीगुड़ी में चली शीतलहरी, बहुत ठंडा रहा दिन

-नयूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस

loksabha election banner

-पूरे एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर व आसपास समेत पूरे उत्तर बंगाल में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। यह दिन बहुत ठंडा रहा। सुबह से शाम तक लगातार शीत लहर चलती रही। सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। इस दिन अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सप्ताह में केवल मात्र शुक्रवार को छोड़ कर उससे पहले गुरुवार, बुधवार, मंगलवार व सोमवार चारों दिन बहुत ठंडा रहा। इधर, बीते शुक्रवार को बादल नहीं रहने के चलते सूर्य निकला व धूप हुई तो लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर, शनिवार से अचानक फिर तापमान का पारा नीचे लुढ़क गया और अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों का हाल मुहाल कर दिया। जगह-जगह लोग लकड़ियों का अलाव जला कर आग तापते नजर आए। मिली जानकारी के ठंड का ऐसा सिलसिला अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। ज्ञातव्य रहे कि इस वर्ष सिलीगुड़ी व आसपास में ढंग से ठंड नहीं पड़ी मगर अब जब ठंड के मौसम के जाने का समय है तो जाते-जाते इसने लोगों की हालत पतली कर दी है।

इस बारे में जानकारों का कहना है कि ठंड का कम पड़ना सही नहीं था। अब जाने-जाने की घड़ी में जो ठंड बढ़ी है। यह सब के लिए बहुत ही सही है। ठंड का सही ढंग से न पड़ना लोगों की सेहत के लिए बेहतर नहीं है। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए ठंड का भी होना जरूरी है। वहीं, कम ठंड पड़ने इस मौसम के खेती भी बुरी तरह प्रभावित होती है। अब जब ठंड काफी पड़ी है तो इसका फायदा आलू, गोभी, धनिया, सरसों, टमाटर आदि साग-सब्जी व अन्य अनाज की खेती को बहुत फायदा पहुंचेगा। मौसम के जानकारों का आकलन है कि अगले हफ्ते तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। उसके बाद से ही तापमान के बढ़ने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.