#PM Narendra Modi: मौसम हुआ साफ, पीएम की सभा में अब कोई दिक्कत नहीं
दोपहर बाद मौसम साफ हो गया है, लिहाजा अब प्रधानमंत्री की सभा ठीक से होने की संभावना है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 10:48 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में आज शुक्रवार की दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनेवाली सभा के पहले मौसम साफ हो गया है। इससे लोगों का उत्साह और बढ़ गया है।
इसके पहले पूरे उत्तर बंगाल में शुक्रवार की भोर से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। कहीं-कहीं तेज हवा का भी प्रकोप था।
बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी बारिश होने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 से छींटे पड़ने शुरू हो जाएंगे, लेकिन नहीं पड़े। चार से बजे से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है।
रही बात मयनागुड़ी की तो वहां भी चार बजे से बारिश की संभावना जताई जा रही थी। अब सब ओर मौसम साफ हो गया है। बारिश की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें