वार्ड उत्सव 'सूर्योदय' शुरू
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
नगर निगम के 36 नंबर वार्ड में वार्ड कमेटी के आयोजन में वार्ड उत्सव 'सूर्योदय' रविवार 19 जनवरी से शुरू हो गया। इसे लेकर इस दिन सुबह वार्ड में रंगारंग शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव, पांच नंबर बोरो चेयरमैन रंजनशील शर्मा, स्थानीय वार्ड पार्षद अलोक भक्त व अन्य कई सम्मिलित हुए। वार्ड पार्षद ने बताया कि इस उत्सव में खेल-क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमेगा। वार्ड निवासी बच्चे इसमें भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह उत्सव 26 जनवरी तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें