धूमधाम से विश्वकर्मा विसर्जन
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम क
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। साथ ही सुख-शांित की कामना की गई। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर लगाकर खुशी जाहिर की जा रही थी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए महानंदा नदी के तट पर पहुंचे। जहां पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन में महिलाएं भी शामिल हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें