पांच मो मनेगी जगमग दीपावली,विहिप ने झोंकी पूरी ताकत
-शाम को सभी से घी के दीये जलाने की अपील -सुबह शिलान्यास पहले हर घर में राम कीर्तन जागरण्
-शाम को सभी से घी के दीये जलाने की अपील
-सुबह शिलान्यास पहले हर घर में राम कीर्तन
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को पूरे देश में भव्य व दिव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर बंगाल में इसे भव्य व दिव्य रूप देने के लिए विश्व हिंदू परिषद, रामनवमी महोत्सव समिति, उत्तर बंगाल सेवा भारती समेत कई धाíमक व सामाजिक संगठन कार्य कर रहे हैं। सोमवार को विहिप उत्तर बंगाल प्रात की ओर से पत्रकार वार्ता की गई। प्रणामी मंदिर रोड स्थित विहिप कार्यालय में विहिप के प्रात संगठन सचिव अनूप मंडल, रामनवमी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ कृष्णेन्दू दे, जिलाध्यक्ष सुदीप्त मजूमदार, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण बंसल आदि मौजूद थे। विहिप नेताओं ने कहा कि 490 वर्षो बाद देश को श्रीराम के गर्भगृह पर मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। कोरोना काल में इस कार्यक्रम में कुछ रुकावट है। उसके बाद भी उत्तर बंगाल के प्रत्येक घरों में शाम को दीप ओर सुवह राम धुन का कीर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही 11:15 बजे से अयोध्या से होने वाले सीधे प्रसारण को लोग अपने घरों से ही जुड़कर देखेंगे। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को दो दिवसीय महोत्सव के रुप में बनाने पर बल दिया गया है। इस कार्यक्रम को धाíमक नाजरिया से नहीं देख इसे भारत के राष्ट्र निर्माण की दिशा में देखना चाहिए। कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाला भूमि पूजन हम भारतवासियों के लिए स्वíणम अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शिलान्यास करना सभी में ऊर्जा का संचार कर रहा है। हमें अनुशासन का परिचय देते हुए इस महोत्सव को मनाना है। अपने भवनों व चौराहों को दीपावली की भाति सजाना है। हमारे आराध्य को रामायण काल में 14 वर्ष का वनवास हुआ। लेकिन कलिकाल का वनवास तो और भी लंबा हो गया। फिर भी प्रतीक्षा खत्म हो गयी और शुभ घड़ी आ गयी है तो हम सभी अतिशय प्रसन्न हैं। ऐसी दीवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं जो हमें त्रेतायुग की अनुभूति करा दे। जहा तक राम जन्मभूमि विवाद का प्रश्न है तो आजादी के बाद ही इस विवाद का निपटारा हो जाना चाहिए था। लेकिन इच्छा शक्ति के अभाव मामले को टाल दिया गया जिसके कारण धीरे-धीरे घाव नासूर बन गया। आज वह ऑपरेशन के बाद पूरी तरह ठीक हुआ है। लॉकडाउन में छूट की माग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक अगस्त को लॉकडाउन की घोषणा करके भी ईद का हवाला देकर इसे शिथिल करने की घोषणा कर दी। अब उसी तर्ज पर हिंदू जागरण मंच ने पाच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर राज्य में लॉकडाउन शिथिल करने की माग की है। संगठन के सचिव नवेंद्र कुमार बनर्जी ने मुख्यमंत्री के नाम एक चिट्ठी लिखी है।