बारिश से निचले इलाकों में जलभराव
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी : शहर मुख्यालय और आस-पास के इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश ह
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी : शहर मुख्यालय और आस-पास के इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। निचले इलाकों में कई जगहों पर जहां जल जमाव हो जाने से ऑफिस और स्कूल जाने वाले बच्चों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक गंगानगर इलाके में जलजमाव रहा। अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यालय देर से पहुंचे। पिछले रविवार से गुरुवार तक हुई भारी बारिश के चलते सिलीगुड़ी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद गुरुवार की सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही साथ लोगों ने उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत महूसस की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिलीगुड़ी का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। समाचार देने तक रिमझिम फुहारें पड़ रहीं थीं।