केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया ने विनय तमांग को दी दार्जिलिंग से लोस चुनाव लड़ने की चुनौती
केंद्रीय राज्य मंत्री सह दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलूवालिया ने विनय तमांग को दार्जिलिंग से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 07:26 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री व दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एसएस अहलूवालिया ने गोरखा जन मुक्ति मोर्चा विनय तमांग गुट के अध्यक्ष विनय तमांग को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की चुनौती दी है। उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि पहाड़ की जनता गोजमुमो अध्यक्ष विमल गुरुंग के साथ ही है।
सांसद सिलीगुड़ी में भाजपा की प्रस्तावित गणतंत्र बचाओ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर शहर के बर्दवान रोड स्थित शिल्पांचल भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विनय तमांग द्वारा की जा रही उनकी आलोचना तथा दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारने के विनय तमांग गुट के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर विनय तमांग अपने आप को दार्जिलिंग का भूमि पुत्र मानते हैं तो उन्हें यहां से चुनाव लडऩे के लिए कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमिपुत्र की क्या परिभाषा होती है। जो देश में पैदा हुआ है, वही भूमि पूत्र है।
केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा नेता अहलूवालिया ने कहा कि उन्हें विनय तमांग के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। हम उन लोगों से समर्थन क्यों लेंगे, जो ममता बनर्जी के साथ हैं। उन्हें कितना समर्थन मिलता है। उनके साथ कितने लोग हैं।
पहाड़ पर कब जाएंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर वह पहाड़ की की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहाड़ के लोगों के साथ संबंध बनाए रखते हैं। पहाड़ के लोग मुझसे मिल रहे हैं, और उनके मुद्दों पर मेरा ध्यान है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें