Move to Jagran APP

केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े ने सिक्किम की फल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण

केंद्रीय क्षमता विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमर हेगड़े सिक्किम की यात्रा पर हैं। उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 11:23 AM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 11:23 AM (IST)
केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े ने सिक्किम की फल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण
केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े ने सिक्किम की फल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण

गंगटोक [जागरण संवाददाता]। केंद्रीय क्षमता विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमर हेगड़े इन दिनों सिक्किम के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। उन्होंने राज्यपाल गंगा प्रसाद के साथ मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के साथ शिष्टाचार भेंट की।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने राज्य में मंत्रालय की तरफ से हरसंभव मदद देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने राज्य के समुचित विकास में अपने मंत्रालय के पक्ष से मदद के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनके प्रस्तावों व मदद के लिए प्रतिबद्धता प्रति आभार व्यक्त किया। हेगड़े ने पूर्वी सिक्किम सिंगताम सांगखोला स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित फूड प्रिजर्वेशन फैक्ट्री का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इस उद्योग से उत्पादित विभिन्न उत्पादों को भी देखा। उनके साथ राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग सचिव सीसी भूटिया भी थे।

इस औद्योगिक इकाई के महाप्रबंधक पवन अवस्थी ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों का भी हालहाल जाना। इसके बाद पूर्वी सिक्किम रंगपो स्थित आइटीआइ का भी अवलोकन किया, जहां उन्होंने विद्यार्थियों की क्षमता के विकास के लिए मंत्रालय द्वारा आवश्यक मदद देने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.