डकैती की योजना में शामिल दो और गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी डकैती की योजना में शामिल गिरोह के दो और सदस्यों को न्यू जलपाईगु
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना में शामिल गिरोह के दो और सदस्यों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों का नाम जगदीश राय और गुणा राय बताया गया है। दोनों फूलबाड़ी के चूनाभटी इलाके के निवासी हैं। दोनों आरोपितों को गुरुवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत का नर्देश दिया है। यहां बताते चलें कि बीते 17 सितंबर की रात शहर से सटे नौकाघाट इलाके में बदमाशों का एक दल डकैती की योजना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही गिरोह के कई सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक के पास से एक देशी कंट्टा और एक राउंड ताजा कार्तूस भी बरामद हुआ था।
----------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना में शामिल गिरोह के दो और सदस्यों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों का नाम जगदीश राय और गुणा राय बताया गया है। दोनों फूलबाड़ी के चूनाभटी इलाके के निवासी हैं। दोनों आरोपितों को गुरुवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत का नर्देश दिया है। यहां बताते चलें कि बीते 17 सितंबर की रात शहर से सटे नौकाघाट इलाके में बदमाशों का एक दल डकैती की योजना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही गिरोह के कई सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक के पास से एक देशी कंट्टा और एक राउंड ताजा कार्तूस भी बरामद हुआ था।