Move to Jagran APP

फिल्म फिर हेरा-फेरी की तर्ज पर लगाया दो करोड़ का चूना

-मुंबई पुलिस की टीम ने शहर में बोला धावा -होटल में छिपकर रह रहे दो आरोपितों को दबा

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM (IST)
फिल्म फिर हेरा-फेरी की तर्ज पर लगाया दो करोड़ का चूना
फिल्म फिर हेरा-फेरी की तर्ज पर लगाया दो करोड़ का चूना

-मुंबई पुलिस की टीम ने शहर में बोला धावा

loksabha election banner

-होटल में छिपकर रह रहे दो आरोपितों को दबोचा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : वर्ष 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फिर हेरा-फेरी' की तर्ज पर ठगी का एक मामला सामने आया है। लेकिन फिल्म में दिखाए एक करोड़ की लूट की तर्ज पर हकीकत में दो करोड़ की ठगी को अंजाम दिया गया है। ठगी का यह मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सामने आया है। मुंबई में हुए इस कांड के दो आरोपितों को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत से सात दिन की रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस सोमवार शाम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

फिल्म फिर हेरा-फेरी में एक फर्जी कंपनी बनाकर 21 दिन में रुपए डबल करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठगी की जाती है। उसी तर्ज पर हकीकत में लोगों से ठगी के लिए मुंबई के लोक मान्य तिलक मार्ग पुलिस थाना क्षेत्र इलाके में एक फर्जी फर्म खोला गया था। अहमदाबाद की एक कंपनी में रुपया लगाकर अत्यधिक मुनाफा देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये की ठगी की गई। बीते 19 जुलाई को पीड़ित ने मुंबई के लोक मान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दो करोड़ रुपया लेने के बाद एग्रीमेंट बनवाने के बहाने उन्हें एक होटल में ठहरने को कहा गया। लेकिन बाद में फिर उन्हें कोई बुलावा नहीं आया। बल्कि कुछ घंटे बाद दोबारा फर्जी कंपनी के कार्यालय पहुंचने पर वह बंद पाया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी पीके शिवांगड़िया समेत कुल छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले के दो और संदिग्ध को सोमवार सुबह सिलीगुड़ी के विधान रोड स्थित एक बाहुबली के होटल से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के नाम अश्विन पटेल और राम कुमार बताया गया है। एक गुजरात का तो दूसरा राजस्थान का रहने वाला

आरोपितों को गिरफ्तार करने पहुंची मुंबई पुलिस का नेतृत्व कर रहे लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने के एएसआई सुदर्शन पाटिल ने बताया कि आरोपित अश्विन पटेल गुजरात के सूरत का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपित राम कुमार राजस्थान का रहने वाला है। ठगी का मामला दर्ज होते ही ये दोनों कोलकाता में आकर छिपे बैठे थे। पुलिस की सक्रियता देखकर बीते 24 जुलाई से दोनों सिलीगुड़ी के विधान रोड स्थित एक होटल में आराम फरमा रहे थे। रविवार को पहुंची थी मुंबई पुलिस

गुप्त जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस बीते रविवार को सिलीगुड़ी पहुंची। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के पानीटंकी चौकी प्रभारी सुदीप दत्ता व उनकी टीम की सहायता से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर सात दिन की ट्रांजिट रिमांड की अपील की गई है। अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोमवार शाम को पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.