Move to Jagran APP

दो एंबुलेंस चालक में मारपीट,सिर फटा

-रोगी ढोने को लेकर शुरू विवाद ने लिया खतरनाक रूप -कुछ देर के लिए गरमाया जिला अस्पताल का

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:20 PM (IST)
दो एंबुलेंस चालक में मारपीट,सिर फटा
दो एंबुलेंस चालक में मारपीट,सिर फटा

-रोगी ढोने को लेकर शुरू विवाद ने लिया खतरनाक रूप

prime article banner

-कुछ देर के लिए गरमाया जिला अस्पताल का माहौल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : रोगी ढोने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों के बीच विवाद ने बहुत बड़ा रूप धारण कर लिया। तर्क-वितर्क से शुरु हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ने हाथापाई शुरू की और एक दूसरे को मारने लगे। इसमें एक एंबुलेंस चालक का सिर फट गया। शुक्रवार सुबह यह घटना सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में हुई है। घायल चालक ने हमलावर के खिलाफ सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए जिला अस्पताल का माहौल गरमा गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह रोगी को ले जाने को लेकर दोनों एंबुलेंस चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद हाथापाई में बदलते ही सरिए से एक चालक ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक एंबुलेंस चालक का सिर फट गया। उसे जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। उसके सिर पर पांच टांके भी लगाए गए हैं। घायल चालक का नाम सुदाम राजवंशी बताया गया है। वह शहर से सटे घुघुमाली इलाके का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाना पुलिस भी सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हमलावर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। टांका लगाने के बाद घायल चालक सुदाम राजवंशी ने हमलावर छोटका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुदाम राजवंशी ने बताया कि छोटका हमेशा उसके साथ विवाद व मारपीट करने की फिराक में रहता था। इसके पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.