Move to Jagran APP

पति के नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुर व जेठ ने की दुराचार की कोशिश

पति के दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुर और जेठ ने गृहवधू के साथ दुराचार की कोशिश की। यह घटना मालदा जिला के पुरातन मालदा थाना के बाचामारी कॉलोनी की है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 10:34 AM (IST)
पति के नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुर व जेठ ने की दुराचार की कोशिश
पति के नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुर व जेठ ने की दुराचार की कोशिश
मालदा [संवादसूत्र]। पति के दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध का विरोध करने पर ससुर और जेठ ने गृहवधू के साथ दुराचार की कोशिश की। यह घटना मालदा जिला के पुरातन मालदा थाना के बाचामारी कॉलोनी की है। इस मामले में भुक्तभोगी महिला ने अपने पति विप्लव कुमार दास सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। 
पुलिस ने बताया कि 12 साल पहले उसका विवाह हुआ था। दो संतान भी हैं। नौ साल की बेटी और छह साल का एक बेटा है। कुछ महीने पहले गृहवधू को पता चला कि उसके पति का पड़ोस की एक महिला के साथ नाजायज संबंध है। उसने यह बात अपने ससुर व जेठ को बताई। अब ये लोग विप्लव को समझाने के बजाय गृहवधू को ही प्रताडि़त करने लगे। आरोप है कि बुधवार रात में गृहवधू के साथ जेठ और ससुर ने दुराचार करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही गृहवधू के मायके के लोग रात में ही उसकी ससुराल पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.