विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगरतला से मणिपुर में खोंगसांग तक चलेगी ट्रेन, कोलकाता-अगरतला के समय में हुआ बदलाव

By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
Published: Wed, 12 Oct 2022 01:56 PM (IST)

मणिपुर में रेल संपर्क को और अधिक बढ़ावा देने के लिए एनएफ रेल ने अगरतला से जिरिबाम के बीच चलने ...और पढ़ें

13 अक्‍टूबर से शुरू हो रही यह ट्रेन। सांकेतिक तस्‍वीर ।
13 अक्‍टूबर से शुरू हो रही यह ट्रेन। सांकेतिक तस्‍वीर ।

सिलीगुड़ी , जागरण संवाददाता। मणिपुर में रेल संपर्क को और अधिक बढ़ावा देने के लिए एनएफ रेल ने अगरतला से जिरिबाम के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को मणिपुर के खोंगसांग तक संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आगामी 14 अक्टूबर से प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपनी नियमित यात्रा शुरू करेगी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ट्रेन का उद्धाटन, मिलेंगी येे सुविधाएं  

एनएफ रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिरिबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के अधीन इस खंड का नव निर्माण किया गया है। रेल मार्ग से  इस 300 किलोमीटर की दूरी सात घंटे में तय की जायेगी। वहीं सड़क मार्ग से जिरिबाम से खोंगसांग के बीच दूरी तय करने में 15 घंटे का समय लगता है। इस तरह इस ट्रेन के शुरू होने से आधेे से भी कम समय में यह दूरी तय की जा सकेगी । इस जनशताब्दी में यात्रियों के लिए नवीनतम सुविधाओं के साथ नए लिंक हॉफमेन बुश कोच होंगे। इसके अलावा इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी जोड़ा गया है। इस ट्रेन का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वे 13 अक्टूबर को सुबह 08:45 बजे अगरतला रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

उद्घाटनी ट्रेन के समय में संशोधन 

इसके अलावा उद्घाटनी ट्रेन संख्या 02516/02515 (अगरतला-कोलकाता-अगरतला) के रवानगी समय को संशोधित कर 08:45 बजे किया गया है। अगरतला और खोंगसांग के बीच चलने वाली उद्घाटनी विशेष ट्रेन संख्या 12097 अगरतला स्टेशन से 13 अक्टूबर, 2022 को 08:45 बजे रवाना होगी और खोंगसांग उसी दिन शाम छह बजे पहुंचेगी। 14 अक्टूबर 2022 से नियमित परिचालन के दौरान ट्रेन संख्या 12097 (अगरतला-खोंगसांग) जनशताब्दी एक्सप्रेस अगरतला से सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी और खोंगसांग उसी दिन दोपहर 01:40 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 12098 (खोंगसांग-अगरतला) जनशताब्दी एक्सप्रेस खोंगसांग से दोहर 02:40 बजे प्रस्थान कर अगरतला उसी दिन रात दस बजे पहुंचेगी। आठ कोचों के संयोजन के साथ ट्रेन चलेगी। एक विस्टाडोम कोच, एक एसी चेयर कार, चार नान-एसी चेयर कार, एक लगेज कम पावर कार और एक गार्ड कम लगेज रेक शामिल है।

इन स्‍टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन 

उद्घाटन विशेष ट्रेन और नियमित रूप से चलने वाली दोनों ट्रेनें भाया आमबासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, अरुणाचल, जिरिबाम, वंगाईचुंगपाऊ, रानी गाइदिन्ल्यू और थिंगौ होकर चलेंगी।