नॉर्थ सिक्किम में बर्फबारी शुरू, पर्यटक जमकर उठा रहे लुत्फ
सिक्किम घूमने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तरी सिक्किम में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटक इसका लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी से इनकी संख्या में भी इजाफा हुआ है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:07 PM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता] ।उत्तरी सिक्किम घूमने वालों के लिए खुशखबरी है। वहांं अभी से बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटक इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
राज्य के निचले स्थानों में बूंदा-बांदी हो रही है। ऊपरी स्थानों में बर्फबारी। इसके कारण राज्य भर में तापमान में काफी गिरावट आई है। इसी के साथ सिक्किम में सर्दी का आगाज हो गया है। भारत-चीन नाथूला दर्रा, बाबा हर भजन मंदिर, छांगू झील समेत उत्तरी सिक्किम के सीमावर्ती स्थान पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढंक गए हैं। हालांकि इस वजह से पर्यटकों का भी आगमन शुरू हो गया है।
छांगू लेक पर भी पर्यटकों की संख्या काफी देखी जा रही है। लगातार हो रही वर्फबारी का पर्यटक लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं। अब अगले पांच महीने तक लगातार बर्फवारी होती रहेगी।
सिक्किम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। इसका असर पूरे उत्तर बंगाल में भी दिखाई दे रहा है। सिलीगुड़ी में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें